Search

 
 
 

पांडेय गिरोह की संचालिका निशी पांडे से शांति भंग होने का खतरा, एसपी ने डीसी से की यह अनुशंसा

 
Ramgarh : पांडेय गिरोह की संचालिका निशी पांडे को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने के लिए एसपी पीयूष पांडेय ने डीसी माधवी मिश्रा से अनुशंसा की है. एसपी द्वारा डीसी से किए गए अनुशंसा में कहा गया है कि निशी पांडे जेल से जमानत पर रिहा हो गयी है. इनके आपराधिक गतिविधि के कारण रामगढ़ जिला की लोक शांति व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है. दुबारा आपराधिक घटना को अंजाम देकर विधि-व्यवस्था और लोक शांति व्यवस्था भंग कर सकती हैं. वर्तमान में इनका आपराधिक गतिविधि संदिग्ध है.

पतरातू, भुरकुंडा, बरकाकाना थाना क्षेत्र को बना रखी है अपना कार्य क्षेत्र

उल्लेखनीय है कि यह पांडेय गिरोह की संचालिका है और विगत कई वर्षों से पतरातू, भुरकुंडा, बरकाकाना थाना क्षेत्र को अपना कार्य क्षेत्र बना रखी है. इन सभी थाना क्षेत्रों में रंगदारी, वसूली और सांप्रदायिक समरसता को भंग करना और आम जनता में दहशत पैदा करना इनका काम है. इनसे आम जनता भयभीत है. ये पुन: आपराधिक घटना को अंजाम देकर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर लोक-शांति भंग कर सकती हैं. इसलिए इनपर झारखंड अपराध अधिनियम 2002 की धारा 3 (A) (B)(i)(ii) के अंतर्गत प्रतिदिन थाना में हाजरी लगवाना अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fighting-between-two-parties-chief-injured-both-sides-applied-in-the-police-station/">हजारीबाग

: मनरेगा में अनियमितता की शिकायत पर दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही