Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांडू के समाजसेवी चरित्र चंद्रवंशी का निधन, शोक

Advertisement
Advertisement
Pandu  (Palamu) : पांडू प्रखंड के समाजसेवी चरित्र चंद्रवंशी का निधन हो गया. उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी. बीते एक महीने से रांची के गोल्ड मोहर अस्पताल में डॉक्टर अंचल कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. उनका ऑपरेशन भी हुआ था. ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और निधन हो गया. वह 90 साल के थे. उनके निधन की खबर को सुनकर पांडू क्षेत्र में शोक की लहर है. मौके पर पांडू बाजार के शिवम खाद भंडार के शिवनाथ प्रसाद गुप्ता, पांडू पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी, पांडू प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह, जिला परिषद सदस्य मीना देवी, डॉक्टर हीरालाल कश्यप, राधेश्याम गुप्ता, रिजवान मोबाइल, श्याम नारायण साहू समेत बाजार के सभी व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया. उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया गया. वह अपने पीछे 6 बेटा-बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए. चरित्र चंद्रवंशी कोलकाता गंगासागर सहित तीर्थ स्थान में सहयोग एवं बड़ा संचालक के सदस्य थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही