Search

 
 
 

EC ने झारखंड सरकार से नए डीजीपी के लिए सीनियर आईपीएस का मांगा पैनल

 
Ranchi: चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को झारखंड सरकार को निर्देश दिया कि डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी अधिकारी को प्रभार सौंपे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता के खिलाफ साल 2019 चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई के आधार पर यह फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से अपने निर्देशों का पालन करने और शनिवार शाम सात बजे तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से सोमवार सुबह दस बजे तक पद के लिए विचार किए जाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने को भी कहा है. गौरतलब है कि बीते 26 जुलाई को झारखंड सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया था. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की थी. इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाया जा चुका है. उनके स्थान पर वरुण रंजन को राजधानी रांची का डीसी बनाया जा चुका है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही