Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में रविवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आफताब नामक युवक पर अज्ञात कारणों से बंधू नाम के युवक ने कई राउंड फायरिंग कर दी. हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं. एक गोली उसकी पीठ में, जबकि दो गोलियां पेट में लगी हैं.
इसे भी पढ़ें:
गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल आफताब को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना की जांच करती पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
फिलहाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment