Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंकज कुमार साव बने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सचिव, अधिसूचना जारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के कई अधिकारियों का तबादला और प्रतीक्षारत कई अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है. प्रतीक्षारत पंकज कुमार साव को झारखंड राज्य आवास बोर्ड, रांची का सचिव नियुक्त किया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने राज्यपाल के आदेश से एक अधिसूचना जारी की है.

इनके हुए तबादले

1 - महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में संयुक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार सिन्हा को वित्त विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. 2 - मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के उप सचिव चंद्रभूषण प्रसाद को वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है. 3 - झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सचिव जॉर्ज कुमार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है. 4- साहेबगंज के कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार को बुंडू (रांची) का कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. 5 - सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के पद पर कार्यरत अनुराग कुमार तिवारी को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है.

इन प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग

6 - प्रतीक्षारत पंकज कुमार साव को झारखंड राज्य आवास बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है. 7 - प्रतीक्षारत खाखा सुशील कुमार को गुमला के चैनपुर का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. 8 - प्रतीक्षारत दीपंकर श्रीज्ञान को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में उप सचिव बनाया गया है. 9 - प्रतीक्षारत राजेश प्रजापति को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है. 10 - प्रतीक्षारत जितेंद्र कुमार देव को ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है. इसे भी पढ़ें - Russia-Ukraine">https://lagatar.in/between-russia-ukraine-war-india-and-china-imported-dollar-24-billion-of-oil-from-russia-putin-became-rich/">Russia-Ukraine

War के बीच भारत और चीन ने रूस से मंगाया 24 अरब डॉलर का तेल, पुतिन हुए मालामाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही