Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंकज मिश्रा मामला : ईडी संताल परगना के पूर्व आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से कर रही पूछताछ

Ranchi : पंकज मिश्रा से जुड़े मामले में ईडी संताल परगना के पूर्व आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से पूछताछ कर रही है. एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस में चंद्रमोहन कश्यप से पूछताछ हो रही है. जानकारी के मुताबिक संताल परगना में बतौर आयुक्‍त प्रतिनियुक्ति से पहले चंद्रमोहन कश्‍यप धनबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर पदस्‍थापित थे. यहां भी कई मामलों को लेकर वह चर्चा में रहे थे. पढ़ें - गांव">https://lagatar.in/there-is-darkness-in-the-village-farmers-are-disheartened-there-is-a-famine-in-the-state-how-will-the-development-of-the-state-happen/">गांव

में अंधेरा…किसान मायूस… प्रदेश में अकाल की स्थिति है राज्य का विकास कैसे होगा?
इसे भी पढ़ें - CJI">https://lagatar.in/cji-said-the-judge-should-respect-the-feelings-of-others-there-is-a-misconception-among-the-common-people-about-the-judges/">CJI

ने कहा- जज को दूसरों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए, न्यायाधीशों के प्रति आम लोगों में गलत धारणा बनी हुई है

पंकज मिश्रा और सोनू-छोटू को  आमने- सामने बैठा कर हुई थी पूछताछ

ईडी के रिमांड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ तीसरे दिन भी जारी है. इससे पहले शुक्रवार को पंकज मिश्रा के सामने सोनू सिंह और छोटू यादव को बैठाकर पूछताछ की गई थी. पंकज मिश्रा के सामने जिस सोनू सिंह को बिठाकर पूछताछ की गई उसके बारे में बताया जाता है कि वह साहिबगंज से कटिहार के बीच फेरी सर्विस चलाने वाली टीम का हिस्सा है. सोनू, दाहू यादव के साथ मिलकर फेरी सर्विस का भी संचालन करता है. वहीं छोटू यादव खनन कारोबार से जुड़ा रहा है. शुक्रवार को ईडी ने अवैध खनन, उसके ट्रांसपोर्टिंग समेत अन्य पहलूओं पर तीनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ थी. इसे भी पढ़ें - 84">https://lagatar.in/khadi-board-running-on-the-basis-of-84-outsourced-personnel-only-5-government-employees/">84

आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे चल रहा खादी बोर्ड, सिर्फ 5 सरकारी कर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही