Search

पंकज मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में वो मीडिया से कह रहे हैं कि उन्हें बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से जान का खतरा है. उन्होंने कहा है कि मीडिया और राज्य सरकार से वो कहना चाहते हैं कि ये तीनों मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं. ये लोग मुझे झूठे मुकदमे में या फिर मेरी हत्या भी करा सकते हैं. संताल परगना में मेरी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर ये ऐसा कर रहे हैं. इसलिए मैं सरकार से ये मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा-व्यवस्था को पुष्ट किया जाए. मैं काफी डरा हुआ हूं. मेरा परिवार सहमा हुआ है. पंकज मिश्रा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष व पाकुड़ के जिला परिषद उपाध्यक्ष पिंकु शुक्ला पर भी काफी आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें - खतरे">https://lagatar.in/kharkai-and-swarnarekhas-water-level-reached-below-danger-mark-trains-started-operating/76168/">खतरे

के निशान से नीचे पहुंचा खरकई और स्वर्णरेखा का जलस्तर, ट्रेनों का परिचालन शुरू

देखें Video :

थाने जाने में पिंकु शुक्ला ने क्यों की देरी

पंकज मिश्रा ने वायरल वीडियो में ना सिर्फ बाबूलाल, निशिकांत और सुनील तिवारी के बारे कहा है, बल्कि पाकुड़ के पिंकु शुक्ला के बारे में कहा है. उन्होंने कहा कि पिंकु शुक्ला के साथ उनका राजनीति के अलावा पारिवारिक संबंध भी है. 26 मई को 11 बजे दिन में पिंकु शुक्ला ने मुझे मैसेज किया. उन्होंने लिखा Call me. मैंने उन्हें 12.40 बजे व्हाट्सएप पर फोन किया. फोन पर पिंकु शुक्ला ने कहा कि मैं सोशल मीडिया में लिखता हूं तो आपलोगों को तकलीफ होती है और आप हमारे निशिकांत जी के बारे में गोड्डा से ऑडियो जारी करते हैं.

पंकज मिश्रा का कहना था कि पिंकु शुक्ला ने उनसे कहा कि अगर वो ऐसा करते रहेंगे तो आपके यहां सीबीआई और ईडी का रेड करा देंगे. साथ ही आपको जान से भी हाथ दोना पड़ सकता है. कहा कि पिंकु शुक्ला से ऐसी बात होने के बाद मैंने 26 तारीख को ही थाना में पिंकु शुक्ला के खिलाफ आवेदन दिया. अगर मैंने पिंकु शुक्ला को धमकाया तो आखिर पिंकु शुक्ला दो दिन के बाद क्यों थाना जाते हैं. और क्या कहा पंकज मिश्रा ने जानने के लिए क्लिक करें ऊपर लगे लिंक पर.

[wpse_comments_template]

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//