Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रीति कुमार और अंबा प्रसाद के करीबी पंकज नाथ पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

प्रीति कुमार से बर्लिन अस्पताल के जमीन मामले पूछताछ शुरू Ranchi :   प्रीति कुमार आज बुधवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ऑफिस पहुंची. जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल के जमीन मामले में पूछताछ शुरू की. बीते 12 जनवरी को भी ईडी ने प्रीति कुमार पूछताछ की थी.  जमीन घोटाला मामले की जांच के दौरान ईडी ने पिछले साल 13 अप्रैल 2023 को बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप के घर पर रेड किया था. इस दौरान भानु के घर से एक बड़े बक्से में जमीनों के दस्तावेज मिले थे. रांची डीसी के आदेश पर इस मामले में सदर थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी. ईडी को जांच के क्रम में यह जानकारी मिली थी कि कई दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर और कुछ को गायब कर जमीनों की हेराफेरी की गई है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी को बरियातू फायरिंग रेंज के पास की आठ एकड़ जमीन और बर्लिन अस्पताल की जमीन की भी जानकारी मिली थी.

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के करीबी पंकज नाथ पहुंचे ईडी ऑफिस 

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के करीबी पंकज नाथ ईडी के कार्यालय पहुंचे हैं. पंकज को ईडी ने समन भेजकर 20 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था. पिछले दिनों अंबा प्रसाद और उनके करीबी के ठिकाने पर छापेमारी में ईडी के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं. उसी के आधार पर आज पंकज से पूछताछ होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही