Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंकज सिंह बने भाजपा जिला अध्यक्ष, आसान नहीं होगी डगर पनघट की

Advertisement
Advertisement

कोई मतभेद होगा तो दूर किया जायेगा : पंकज सिंह

  • इस वर्ष लोस व विस दोनों चुनाव होने हैं
  • लातेहार के दोनों सीटों पर विपक्ष का कब्जा
  • जिले में कई खेमों में बंटा है भाजपा
Ashish Tagore Latehar : मनिका विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हरिकृष्ण सिंह अब भाजपा के जिला अध्यक्ष नहीं रहे. उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है. पंकज सिंह को अब लातेहार नया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के कई जिला अध्यक्ष व प्रभारियों की सूची जारी की है. जारी सूची में लातेहार जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज सिंह और प्रभारी के रूप में मुकेश रंजन सिन्हा का नाम है. इससे पहले पंकज सिंह भाजपा जिला महामंत्री का पद संभालते थे. हालांकि मुकेश रंजन सिन्हा इससे पहले भी लातेहार जिला प्रभारी थे. जानकारों का कहना है कि पंकज सिंह के लिए पनघट की डगर आसान नहीं होगी. कहना गलत नहीं होगा कि लातेहार में भाजपा कई खेमों मे बंटा है. इन सबों को एक सूत्र में बांध कर रखना नये जिला अध्यक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. हाल के दिनों में प्रदेश अध्यक्ष मरांडी के करीबी माने जाने वाले कुछ भाजपाइयों की सक्रियता अचानक बढ़ी है. इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें संगठन से कुछ खास लेना-देना नहीं है. वे सिर्फ बड़े कार्यक्रमों में ही नजर आते हैं. इससे वैसे भाजपाई कतई खुश नहीं है, जिन्होंने वर्षों भाजपा का झंडा ढोया है.

कम समय में ही तय किया जिला अध्यक्ष तक का सफर

पंकज सिंह ने काफी कम समय में ही जिला अध्यक्ष तक का सफर तय कर लिया है. साल 2019 में जब तत्कालीन विधायक प्रकाश राम ने भाजपा का दामन थामा था तो उनके साथ लातेहार झाविमो का पूरा कुनबा भी भाजपा में शामिल हो गया था. इनमें पंकज सिंह का भी नाम शामिल था. 2020 में पंकज सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया. उन्होंने मजबूती से संगठन में अपनी उपिस्थति दर्ज करायी. इसी का परिणाम है कि भाजपा प्रदेश आलाकमान ने सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें लातेहार का जिला अध्यक्ष मनोनित किया. श्री सिंह ने शुभम संदेश से बातचीत करते हुए कहा कि लातेहार में भाजपा संगठित है. भाजपाइयों में किसी प्रकार को कोई मतभेद नहीं है. अगर होगा भी उसे दूर कर लिया जायेगा. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा और अधिक सशक्त हो कर जिले में उभरेगी.

लातेहार में नहीं है भाजपा का एक भी विधायक

साल 2024 में लोकसभा और झारखंड विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं. लातेहार जिले में मनिका व लातेहार दो विधानसभा क्षेत्र हैं. हालांकि इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है. जबकि एक समय में लातेहार जिला को भाजपा का गढ़ माना जाता था. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में संगठन ने दो बार के सीटिंग विधायक हरिकृष्णा सिंह को मनिका से टिकट नहीं दिया गया था. पार्टी ने पूर्व जिप सदस्य रघुपाल को टिकट दिया था और मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. इसी प्रकार लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झाविमो से भाजपा में आये विधायक प्रकाश राम को पार्टी ने टिकट दिया था. यहां भी प्रकाश राम को हार का सामना करना पड़ा था. झामुमो के बैद्यनाथ राम ने उन्हें हराया था. इन दोनों सीटों पर भाजपा की वापसी कराना जिला अध्यक्ष व संगठन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही