Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : 20 सूत्री क्रियान्वनय समिति की बैठक, कर्मियों की गैर मौजूदगी से नाराजगी

Advertisement
Advertisement
अंचलाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार मिलने से पांकी वासी है परेशान : सांसद प्रतिनिधि Panki, Palamu:  पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक में अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष हफीजुल अंसारी, मुन्ना सिन्हा समेत सभी सदस्य, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे कई कर्मी मौजूद थे. मौके पर नए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने बैठक की शुरूआत उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त कर और अभिनंदन के साथ की. वहीं 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह ने बैठक में अनुपस्थित कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. वहीं आपूर्ति पदाधिकारी से पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के दौरान निगरानी समिति की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जबकि सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश उर्फ चुनमुन पांडेय ने कहा कि पांकी अंचलाधिकारी राज कुँवर सिंह को अतिरिक्त प्रभार मिलने से पांकी अँचल कार्यालय का काम ठप हो गया है. किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए जमीन बिक्री से संबंधित काम नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें-SBI">https://lagatar.in/sbi-submitted-details-of-electoral-bonds-to-the-election-commission/">SBI

ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी बॉन्ड का ब्यौरा

दोषी डीलरों पर कार्रवाई करने की मांग

वहीं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने वर्ष 2023 में अगस्त-सितंबर में पांकी के लगभग 20 डीलरों के द्वारा गेहूं आवंटित नहीं होने के बावजूद मशीन से गेहूं का वितरण करने का मामला उठाया. जिस पर आपूर्ति पदाधिकारी आशीष खलखो ने कहा कि लगभग 20 डीलरो के द्वारा राशन की अनुपलब्धता के बावजूद मशीन के द्वारा राशन वितरित किया गया. यह जानकारी सत्य है. ऐसे डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. विधायक प्रतिनिधि ने ऐसे डीलरों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की. जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आपूर्ति पदाधिकारी को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने को कहा. बैठक में 20 सूत्री सदस्यों ने अबुआ आवास योजना में हो रही अवैध उगाही का मामला उठाया. जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में अतिक्रमण का भी मामला उठाया गया और अतिक्रमणकारीयों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rjd-burnt-effigy-of-pm-modi/">लातेहार

: पीएम मोदी का आरजेडी ने फूंका पुतला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही