Panki (Palamu) : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीट वेब प्रकोप जारी है. झारखंडवासियों का भी गर्मी से हाल बेहाल है. लू लगने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पशु-पक्षी भी बेहाल है. इस भीषण गर्मी में वो पानी की तालाश में इधर-उधर भटक रहे हैं. इस बीच पलामू जिले के पांकी मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर सोरठ जंगल के पास कुएं में 35 बंदर मृत पाये गये हैं. आशंका जतायी जा रही है कि ये बंद गर्मी में पानी पीने के लिए कुएं में कूदे होंगे. लेकिन बाहर नहीं आ पाये. जिससे उनकी मौत हो गयी.
पांकी : भीषण गर्मी में प्यास बुझाने कुएं में कूदे 35 बंदर, डूबने से मौत
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)