Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी और डालटनगंज विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement

पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने 11 सड़कों का किया शिलान्यास, 34 करोड़ की लगात से बनेगी सड़क

Panki/Medininagar : पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने गुरुवार पांकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में 34 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 सड़कों का शिलान्यास किया. कार्यक्रम से पूर्व लोगों ने पांकी विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि विकास का नया अध्याय लिख रहा है पांकी विधानसभा. 15 साल से यह क्षेत्र अपेक्षित था. पूर्व के विधायक ठेकेदार हुआ करते थे. उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है. साथ ही झारखंड में भी आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार आम जनता बनाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से लूटे हुए पैसा को निकालना शुरू कर दिया है. कहा कि पूर्व के प्रतिनिधि बगैर नाच-गान के आम जनता को नहीं जुटा सकते थे. मगर अब परिस्थिति बदल गई है. विधायक ने कहा कि चार साल में उन्होंने 150 प्रश्न विधानसभा में उठाया, ताकि पांकी क्षेत्र को अव्वल बनाया जा सके. मौके पर कमेश यादव, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र, सत्येंद्र सिंह, ज्ञानी सिंह, पप्पू सिंह, नरेंद्र सिंह, सौदागर सिंह, साधु मांझी, सुनिल गुप्ता, प्रसिद्ध सिंह, प्रवेश सिंह, मिट्टी वर्मा आदि मौजूद थे.

विधायक ने चियांकी में दो सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : आलोक चौरसिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/18-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : डालटनगंज विस क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने चियांकी में दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. एनएच 75 से सेक्रेट हार्ट स्कूल होते हुए चियांकी फार्म की चाहरदीवारी होते हुए पीपल के पेड़ तक एवं चियांकी पंचायत सचिवालय होते हुए एनएच चियांकी पार्क तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. यह सड़क आरइओ विभाग द्वारा बनायी जायेगी. इस मौके पर विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में था. जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था. सड़क निर्माण हो जाने से आवागमन में काफी सहुलियत होगी. उन्होंने कहा कि विकास योजना में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. जनता के सुख सुविधा का ख्याल डालटनगंज विस क्षेत्र में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, पंचायत, टोलों में व्याप्त समस्याओं को तीव्र गति से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा जितनी विकास योजनाएं लाई गई है, उसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है. इस मौके पर सदर प्रखंड प्रमुख बसंती देवी, पंसस पिंटु तिवारी, पंसस अजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि हृदया सिंह, अवधेश विश्वकर्मा, रिंकु तिवारी, अमलेश चौरसिया, रामकरेश चौरसिया, उपाध्याय सिंह, अजय तिवारी, महताब खान, परवेज अख्तर, बसंती देवी, छोटू विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन">https://lagatar.in/pradeep-verma-hid-assets-in-nomination-will-complain-to-ec-supriyo/">नॉमिनेशन

में प्रदीप वर्मा ने छुपायी संपत्ति, EC से करेंगे शिकायत- सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही