Search

 
 
 

पलामू: एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के विरोध में 21 को पांकी बंद - जितेंद्र

 
Medininagar: पांकी प्रखंड के माही रेस्टोरेंट में रविवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी जितेंद्र पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जितेंद्र ने कहा कि 21 अगस्त को आहूत भारत बंद को सफल बनाया जाए. बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को जो अधिकार दिया है, उसमें छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. अनुसूचित जाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सभी संगठन एकजुट हो रहे हैं. पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ बैठक हो रही है और बंद का समर्थन अनुसूचित जनजाति भी कर रहा है. कहा कि 21 अगस्त को भारत बंद के तहत पांकी विधानसभा क्षेत्र में संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बंद का आह्वान किया गया है. उन्होंने एससी-एसटी छात्र एवं नौजवानों से 21 अगस्त के भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. मौके पर साजीद अंसारी, राजेंद्र पासवान, उदीत पासवान, अशोक पासवान, जगनारायण पासवान, अर्जुन पासवान व उदय बैठा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही