Search

 
 
 

पांकी : भाजपा नेता लवली गुप्ता ने किया दीवार लेखन

 
Panki, Palamu: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दीवार लेखन किया जा रहा है. मोदी सरकार का स्लोगन और भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल फूल का दीवार लेखन कार्य 15 जनवरी से शुरू किया गया है. इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने पांकी विधानसभा के तरहसी, मनातू बंसी आदि कई गांवों में दीवार लेखन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि दीवार लेखन अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दीवार लेखन अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/on-modis-claim-of-bjp-winning-370-seats-in-lok-sabha-elections-congress-said-is-this-secret-hidden-in-evm/">लोकसभा

चुनाव में भाजपा के 370 सीट जीतने के मोदी के दावे पर बोली कांग्रेस, क्या यह राज EVM में छिपा है…

10 सालों में पीएम मोदी ने किये ऐतिहासिक कार्य : लवली गुप्ता

लवली गुप्ता ने दावा किया कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत से ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं से नागरिकों के मन में एक नया विश्वास पैदा हुआ है. देश-प्रदेश में वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए हैं. हाईवे, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी मजबूत हुई है. नए एम्स, आइआइटी बने हैं. कई योजनाओं ने मानक गढ़े हैं. योजनाओं का सिर्फ घोषणा नहीं हुई है बल्कि शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है. हर भारतवासियों का मान सम्मान बढ़ा है. लवली गुप्ता ने कहा कि इसलिए आज हम सब की जिम्मेदारी है कि अबकी बार 400 पर के संकल्प को पूरा करना है. मौके पर सांसद जिला प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, भाजपा युवा नेता उज्जवल पांडे, आलोक पांडे, मोती प्रसाद, किशोर प्रसाद सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-arrested-the-criminal-with-weapon/">गिरिडीह

पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही