Search

 
 
 

पांकी : बीजेपी नेत्री लवली गुप्ता ने महिला किसानों को किया सम्मानित

 
Panki: पलामू जिला के पांकी में बीजेपी नेत्री लवली गुप्ता ने महिला किसानों को सम्मानित किया. साथ ही सभा को संबोधित करते हुए कहा भारत की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है. देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कृषि कार्यों में आने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए घर-घर जाकर किसानों के हितों से संबंधित योजनाओं के विषय में बातचीत कर रहे. साथ ही किसानों को सम्मानित कर उनके आत्मबल को बढ़ावा दे रहे हैं. लवली गुप्ता ने इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया. जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पशुधन बीमा योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी किसानों की दी.

ये रहे मौजूद

मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, चतुर्गुण साव, सतन राम, सुरेन्द्र कुमार साव ,सोनू साव, शीला देवी, रामवृक्ष भुईया, संतोष भुइया, यशवंत कुमार साव, लल्लू साव, मनीष कुमार ,भरत कुमार, निरावती देवी सहित कई लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-various-competitions-organized-in-community-high-school-of-barigoda/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा के सामुदायिक उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही