Search

 
 
 

पांकी : प्रखंड टॉपर अदिति कुमारी सम्मानित

 
Panki, Palamu: अदिति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 91.60 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार सहित प्रखंड का नाम रौशन किया है. एसेंट पब्लिक स्कूल में अदिति कुमारी को सम्मानित किया गया. एमके डिग्री कॉलेज के सचिव डॉ बिन्देश्वरी सिंह, पत्रकार शिवशंकर पासवान ने अदिति कुमारी को मोमेंटम देकर सम्मानित किया. मौके पर एमके डिग्री कॉलेज के सचिव डॉ बिन्देश्वरी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिकुलिया सोनपुरा की छात्रा अदिति कुमारी ने 458 अंक प्राप्त कर अपने परिवार का सम्मान बढ़ाया है. वहीं अदिति कुमारी ने बताया कि आगे चलकर वो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है. उन्होंने कहा कि उसकी सफलता में गुरू और माता-पिता का अहम योगदान है. इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है. प्रैक्टिशनर डॉक्टर होने के नाते उसके पिता पढ़ाई में बहुत ज्यादा मदद करते थे. सीए बन कर आगे का लक्ष्य निर्धारित करेगी. मौके पर हरिवंश बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रणीत ठाकुर, रंजीत कुमार, अमरदीप ठाकुर, विकास प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-excise-department-raid-in-maithon-one-arrested-with-illegal-liquor/">धनबाद

: मैथन में उत्पाद विभाग का छापा, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-20-at-17.17.40_792662db-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही