Search

 
 
 

पांकी : एसीपी के चुनाव के लिए लोहरसी में अभ्यर्थियों ने दिया आवेदन

 
Panki, Palamu : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसी पंचायत के पंचायत सचिवालय में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कृषि संबंधित जानकारी देने के लिए एसीपी का चुनाव किया जाना है. 11 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि जिसकी भी योग्यता सबसे ज्यादा हो उसका चुनाव हो. चुनाव पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए. आवेदन मिलने के बाद पदाधिकारी ने बताया कि लगभग 9 अभ्यर्थी जिनकी योग्यता स्नातक है और 2 अभ्यर्थी का स्नातकोत्तर है. मौके पर लोहरसी पंचायत मुखिया- चिंतादेवी पंचायत सचिव- परशुराम प्रसाद जनसेवक- दीपक सिन्हा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक- कुमारप्रदीप तिवारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक- गौतम कुमार, किसान मित्र सुचित पासवान एवं लोहरसी पंचायत के समस्त किसान उपस्थित थे. ग्रामीणों का कहना है कि योग्य और ज्यादा पढ़े लिखे उम्मीदवारों का चयन हो. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-repairing-of-chakachak-road-is-being-done-with-5-crores-no-attention-is-paid-to-the-bad-road/">हजारीबाग

: चकाचक सड़क को तोड़ 5 करोड़ से की जा रही मरम्मत, बदहाल सड़क पर ध्यान नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही