Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : मनरेगा योजना के तहत पथ का निर्माण, गड़बड़ी के आरोप से इनकार

Advertisement
Advertisement
Panki, Palamu: पांकी प्रखंड के करार पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना के तहत मिट्टी-मोरम पथ का निर्माण किया गया था. सड़क राजेश उरांव के घर से हरू मोची के घर होते हुए बसकटिया नदी तक सड़क बनी थी. पथ निर्माण कार्य स्थानीय जाब कार्ड धारी मजदूरों से कराया गया. कार्य योजना संख्या R/C7080901083011है, जिसकी प्राक्कलित राशि 4,93,394 है. जाब कार्ड धारी मजदूर गणेश यादव, अरविन्द यादव, बसंती देवी, लीलावती देवी, रविंद्र यादव, सहदेव कुमार महतो, ललन यादव सहित कई मनरेगा मजदूरों ने बताया कि मिट्टी मोरम का कार्य कराया गया. सोनरे नदी के किनारे घर आने जाने के लिए पूर्वजों का यह एकमात्र रास्ता है. लेकिन गांव के ही निवासी वीरेन्द्र भगत, सागर उरांव, निर्मल नारायण उरांव, सुरेश उरांव द्वारा सड़क निर्माण कार्य रोक कर अवरोध खड़ा किया जा रहा है. मजदूरों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद मजदूरी की राशि उनके खाते में पहुंच चुका है. विरोध करने वाले लोगों के परिजन भी सड़क निर्माण में मजदूरी का काम किया. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वज पिछले कई बर्ष पूर्व सड़क के किनारे की जमीन की बंदोबस्ती करायी थी. नदी किनारे आने जाने के लिए आवागमन को सुदृढ करने के उद्देश्य से सड़क का निर्माण कराया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/students-of-jharkhand-can-also-get-admission-in-abhayanand-supah-30-exam-on-31st-march/">झारखंड

के छात्र भी अभयानंद सुपह-30 में पा सकते हैं प्रवेश, 31 मार्च को परीक्षा 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-NNN-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सड़क निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों को विकास खटक रहा है. इसलिए गांव के भोले भाले लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं. सड़क के किनारे जमीन का एक बड़ा हिस्सा खाली पडा हुआ है. इसी विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. सड़क निर्माण में फर्जी निकासी के आरोप लगाये जा रहे हैं जो बिल्कुल निराधार है. ग्रामीणों ने बताया कि गत 6 मार्च को उक्त योजना की जांच मनरेगा लोकपाल के द्वारा की गई. सभी दस्तावेज के जांच उपरांत वे संतुष्ट हुए. इस मामले को लेकर पुरुषोत्तमपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त को लिखित शिकायत पत्र देकर सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/journalist-beaten-up-in-chandwa-bjp-takes-cognizance-of-continuous-news-demands-action-from-sp/">चंदवा

में पत्रकार की पिटाई मामला, लगातार की खबर पर बीजेपी ने लिया संज्ञान, एसपी से कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही