Search

 
 
 

पांकी : भाकपा के अंचल सचिव बद्रीनाथ सिंह का निधन, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

 
Panki, Palamu: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांकी के अंचल सचिव सह राज्य परिषद के पूर्व सदस्य बद्रीनाथ सिंह का निधन शनिवार रात हो गई. पांकी स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद समेत सूर्यपत सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, ललन कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर तिवारी, आलोक कुमार तिवारी, पूरनचंद साव, मानजरुल हक, गनौरी भूइंया, उमेश सिंह चेरो, नसीम राइन, सोनू अहमद, मृत्युंजय तिवारी ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है. पार्टी नेताओं ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि बद्रीनाथ सिंह पांकी अंचल के गांव नीमाचक के रहने वाले थे. स्नातक डिग्री करने के बाद वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और उसी समय के बाद से लगातार आम जनता, गरीब, मजदूर और किसानों की मदद करते रहे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-criminal-released-from-jail-opened-fire-in-sidhgora-one-injured/">जमशेदपुर

: जेल से छूटे बदमाश ने सिदगोड़ा में चलाई गोली, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही