Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : नौडीहा बहेरा मामले में भाकपा माले की जांच टीम ने ग्रामीणों से की बातचीत

Panki (Palamu) :   पलामू जिले के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा बहेरा स्थित गौशाला में बीते 18 जून को प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिला था. इस मामले की जांच के लिए पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले के वरिष्ठ कामरेड नेता बीएन सिंह के नेतृत्व में जांच टीम निरीक्षण करने नौडीहा बहेरा पहुंची. इस दौरान टीम ने मनोज मिश्रा (गौशाला मालिक) से बातचीत की. साथ ही जांच टीम ने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछा. इसके बाद जांच टीम बहेरा मस्जिद के बगल में जहां पुराने सूखे कुएं में मांस मिलने की खबर थी, उस स्थल का भी निरीक्षण किया.

जांच टीम ने कहा - क्षेत्र में तनाव फैलाने की कोशिश की गयी

निरीक्षण के बाद जांच टीम ने कहा कि क्षेत्र में तनाव फैलाने की कोशिश की गयी थी. लेकिन प्रशासन ने फौरन पहल किया है. पर्व किसी एक समुदाय का हो सकता है, लेकिन खुशियां सभी समुदाय के लोग मनाते हैं. बातचीत करने से पता चला कि इलाके में डर की स्थिति है. विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेने के बाद जांच टीम ने पाया कि हिरासत में लिये गये लोग निर्दोष हैं. सभी सामाजिक लोग हैं. उनलोगों ने समाज में दुर्भावना फैलाने की कोशिश नहीं की है. जांच टीम में बीएन सिंह के अलावा आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, आरवाईए राज्य सचिव अविनाश रंजन, अरुण कुमार, राष्ट्रीय जनता दल से नारो सिंह, कांग्रेस से आफताब आलम, सीपीआई से देवानंद बड़ाइक सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल थें.

गौशाला में सुबह-सुबह मिला था मांस का टुकड़ा

जांच टीम ने जब मनोज मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह में गौशाला को साफ करते समय पत्नी ने मांस का टुकड़ा देखा. जिसके बाद मनोज मिश्रा ने गांव के मुखिया और पुलिस को जानकारी दी. मनोज मिश्रा ने बताया कि उनके घर के बगल में एक मुस्लिम परिवार का घर है. उस परिवार से हमेशा से सामान्य रिश्ते हैं और हमारे बीच कभी नफरत का माहौल नहीं रहा है. पुलिस ने बुधवार को उस घर से एक महिला और एक पुरुष (ससुर और बहु) को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. मनोज मिश्रा ने बताया कि गौशाला में मांस का टुकड़ा मिलने की खबर के बाद कुछ लोगों ने हंगामा किया. पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की कि आसपास के सभी मुस्लिम गांवों में घर-घर जाकर तलाशी ली जाये. इससे पूरे इलाके में डर का माहौल व्याप्त हो गया. इस संबंध में पिपराटांड थाना प्रभारी ने बताया कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं, प्रशासन पूरी तरह से इसकी ख्याल रख रही है. जांच कर जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही