Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : ज्ञान मेला में उमड़ी भीड़, झांकी रहा आकर्षण का केंद्र

Advertisement
Advertisement
कोनवाई वीरों की धरती है: ललित मेहता Panki, Palamu: पांकी प्रखंड स्थित कोनवाई हाई स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा के अवसर पर ज्ञान मेला का आयोजन किया गया. ज्ञान मेला का आयोजन बीते कई सालों से होता आ रहा है. मेला बसंत पंचमी अर्थात सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाता है. इसमें प्रखंड के विभिन्न गांव-मुहल्ले से माँ सरस्वती की प्रतिमा को लेकर मेला आयोजन स्थल पर पहुंचते हैं और आकर्षक झांकी निकाली जाती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता की अनुपस्थित में जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता और निजी सचिव बच्चन ठाकुर और विशिष्ठ अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-chiefs-father-in-law-accused-of-demanding-twenty-thousand-rupees-from-abus-residence/">लातेहार

: मुखिया के ससुर पर लगा अबुआ आवास में बीस हजार मांगने का आरोप

ठाकुर साहब की याद में ज्ञान मेला का आयोजन : लाल सूरज

इससे पहले राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय मधु सिंह और स्वर्गीय अमरनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज ने कहा कि ठाकुर साहब की याद में ज्ञान मेला का आयोजन किया जाता है. इस मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मां सरस्वती की प्रतिमा सहित कई आकर्षक झांकी निकाली जाती है. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है. वहीं ललित मेहता ने कहा कि क्षेत्र में इस का आयोजन करना बहुत खुशी की बात है. इसकी जितनी भी तारीफ किया जाए कम ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कोनवाई वीरों की धरती है. मेला आयोजन के लिए विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने 21 हजार रूपये सहयोग राशि दी.

बेहतर झांकी को मिला पुरस्कार

बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाली पूजा समितियों को पुरस्कृत किये गये. कार्यक्रम का संचालन सतेंदर सिंह ने किया. मौके पर पांकी पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, पांकी पश्चिम जिला पार्षद खुशबू कुमारी, कोनवाई मुखिया मंजू देवी, आप नेता ओंकार नाथ जायसवाल, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, श्यामनंदन ओझा, चलित्तर सिंह, मेला समिति अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि ब्रिजदेव सिंह, सचिव बिट्टू पासवान, कोषाध्यक्ष छठन सिंह, कोनवाई हाई स्कूल प्रधानाध्यापक देवराज राम, पंचायत समिति लक्ष्मण सिंह, प्रमोद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सीसीएल">https://lagatar.in/ccl-closure-in-rajrappa-remained-ineffective/">सीसीएल

रजरप्पा में बंद रहा बेअसर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही