Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : नल जल योजना में गड़बड़ी के खिलाफ अनशन दूसरे दिन भी जारी

Advertisement
Advertisement
भाकपा माले के नेतृत्व में आंदोलन, पांकी मध्य जिला पार्षद खुशबू कुमारी की तबीयत बिगडी Panki, Palamu:  नल जल योजना में अनियमितता के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. पांकी मध्य जिला पार्षद खुशबू कुमारी, किसान नेता राजकुमार सिंह, युवा नेता इजहार अली हैदर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे. वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण अनशन स्थल पर समर्थन देने पहुंचे. भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त भी समर्थन देने मौके पर पहुंचे. उन्होने कहा कि माले विधायक विनोद सिंह से बात हुई है. मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में उठाया जायेगा. पांकी प्रखंड में पेयजल की मांग को लेकर एक फरवरी से पांकी भगत सिंह चौक पर अनशन जारी है. नल जल योजना के तहत हो रहे कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. अनशन स्थल पर ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की. पांकी प्रखंड के सभी पंचायतों में पेयजल देने की गारंटी देना होगा, ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के तहत सभी घरों में पानी देना होगा, योजना में घपला की जांच कराओ, जैसे नारे लगाये गये. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-police-sent-the-accused-of-raping-and-making-video-to-jail/">मेदिनीनगर

: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-02-at-16.08.23_7a02d363-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

देश को विपक्ष मुक्त बनाना चाह रही भाजपा : मनोज

भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है. जलस्तर नीचे जा रहा है. पांकी प्रखंड अंतर्गत में 48 करोड़ की नल जल योजना 2018 में शुरू की गयी थी. 52 गांव को पानी मुहाया करना था. 26 गांव अमानत नदी से पूरब तथा 26 गांव अमानत नदी से पश्चिम. तमाम गांवों में पाइप भी बिछाया गया. ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने की सूचना विभाग को दिया लेकिन धरातल पर पेयजल अभी भी उपलब्ध नहीं है. जगह-जगह पाइप से पानी का लिकेज हो रहा है. माले नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर विपक्ष के नेताओं को डरा धमका रही है. भाजपा पूरी तरीके से संघीय ढांचा को खत्म कर लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर रही है. भाजपा देश को विपक्ष मुक्त बनना चाह रही है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का झारखंड की जनता बर्दाश्त नही करेगी. अनशन स्थल पर भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, लातेहार जिला सचिव बिरजू राम, पलामू जिला सचिव आरएन सिंह, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, बीएन सिंह, दिव्या भगत, महेंद्र राम, गुड्डू भुइंया समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-and-other-opposition-parties-walkout-from-rajya-sabha-on-jharkhand-issue/">कांग्रेस

सहित अन्य विपक्षी दलों का झारखंड के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही