खेत में काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आये पिता-पुत्र Panki (Palamu) : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के हुरलौंग गांव में करंट लगने से बाप-बेटे की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार सुबह सात बजे की बतायी जा रही है, जहां बिजली के तार की चपेट में आने से नागेंद्र राम (55 वर्षीय) और उनके बेटे पिंटू चंद्रवंशी (30 वर्षीय) की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाप-बेटे खेत में सुबह-सुबह पटवन करने गये थे. खेत पर तार टूटकर गिरा था, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गये. परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. [wpse_comments_template]
पांकी : खेत में पटवन करने गये पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, पसरा मातम
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)