Search

पांकी : दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Panki : पांकी प्रखंड के सतीयाड़ी चौक के पास गुरुवार की दोपहर एक दुकान में आग लग गयी. इस अगलगी में दुकान में रखा सारा सामान जल गया. दुकान का सामान जलने से अकबर अंसारी को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि दुकान में किराना का सामान के साथ फल भी रखा था. अचानक फल के प्लास्टिक कैरेट में आग लग गयी. देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गयी. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा किराना, फल समेत अन्य सामग्रियां जलकर राख हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//