Search

 
 
 

पांकी : मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का रहा बेहतर प्रदर्शन

 
Panki, Palamu: जैक मेट्रिक के रिजल्ट में पांकी प्रखंड की लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन रहा. हालांकि लड़के भी पीछे नहीं रहे. जबरदस्त टक्कर देखने को मिला. पांकी प्रखण्ड टॉप की सूची में पहले पायदान पर अदिति कुमारी 458 अंक लाकर पांकी प्रखंड टापर बनीं. उसने सबसे ज्यादा 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. वही दूसरे नंबर पर खुशी कुमारी 454 अंक 90.80 प्रतिशत अंक और स्वाति कुमारी 451 अंक 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त की. डॉ० वीरेन्द्र कृष्ण रामबली उच्च विद्यालय कोनवाई पांकी के छात्र अंकित कुमार ने 451 नंबर 90.2% लाकर उच्च विद्यालय कोनवाई का नाम रौशन किया है. वहीं पांकी आरके+2 हाई स्कूल पांकी से प्रेम कुमार 450 नंबर 90.00 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टॉपर बना. प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रणीत ठाकुर ने बताया कि मेरे विद्यालय से प्रथम श्रेणी से 266 छात्रा पास हुईं जबकि दूसरी श्रेणी में 151 छात्रा जबकि तीसरी श्रेणी में 23 छात्रा सफल हुईं. कुल 445 विद्यार्थी थे. वही आरके+2 हाई स्कूल के प्राचार्य कुलेश्वर राम ने बताया कि मेरे विद्यालय से प्रथम श्रेणी में 194 छात्र पास हुए जबकि दूसरी श्रेणी में 135 ओर तीसरी श्रेणी में 03 पास हुए. कुल 348 विद्यार्थी थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-testimony-in-suresh-singh-murder-case-wife-said-shashi-singh-had-shot/">धनबाद

:  सुरेश सिंह हत्याकांड में गवाही, पत्नी बोली- शशि सिंह ने मारी थी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही