Search

 
 
 

पांकी : दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

 
Panki, Palamu: पांकी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर भारी उत्साह है. शनिवार को प्रखंड में विभिन्न जगहों पर भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कन्याओं ने माथे पर कलश रखा और पूजा स्थल से सोनरे नदी के तट पर पहुंची. इस दौरान श्रद्धालु आसपास के कई गांवों का भ्रमण किया. कलश यात्रा के दौरान जय मां दुर्गा, जय माता दी का नारा गूंजता रहा. इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था पांकी राम जानकी मंदिर पहुंचा. जहां पूजा अर्चना के बाद जलभरी कर पुन: कलश यात्रा पूजा स्थल तक पहुंची. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय">https://lagatar.in/jharkhand-malkhamb-team-leaves-for-goa-to-participate-in-national-games/">राष्ट्रीय

खेल में भाग लेने झारखंड मलखंब टीम गोवा रवाना

मां की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार : विधायक

मौके पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आज के युवाओं से अपील है कि वह भक्ति के मार्ग पर चलें. धर्म जीने की कला सिखाती है. वह पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में जाकर क्षेत्र की समृद्धि, खुशहाली व शांति के लिए मत्था टेका. मौके पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता अजय गुप्ता, पांकी पूर्वी पंचायत मुखिया प्रेम प्रसाद, संस्कार सोनी, रामजानकी मंदिर के अध्यक्ष मुरली प्रसाद सचिव उपेन्द समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchi-durga-temple-was-established-before-the-sepoy-mutiny/">धनबाद

: सिपाही विद्रोह से पहले हुई थी तोपचांची दुर्गा मंदिर की स्थापना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही