Search

 
 
 

पांकी : फसल में लगी भीषण आग, सैकड़ो एकड़ में लगा गन्ना बर्बाद

 
Panki, Palamu: पांकी प्रखंड के परसांवा गांव में बुधवार की दोपहर गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई. इससे सैकड़ो एकड़ में लगी गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गयी. मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक खेत में आग लगी. मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप ले लिया. शाम पांच बजे ग्रामीणों और पांकी थाना पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसे भी पढ़ें-बालू">https://lagatar.in/cm-champai-in-action-on-sand-shortage-said-give-the-responsibility-of-sand-ghats-to-gram-panchayat/">बालू

किल्लत पर एक्शन में सीएम चंपाई, कहा- बालू घाटों का जिम्मा ग्राम पंचायत को दें

किसानों ने मुआवजा की लगाई गुहार

मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी, जिला परिषद सदस्य पति मुकेश सिंह चंदेल, मुखिया पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार चौहान ने आग बुझाने में प्रमुख भूमिका निभाई. बता दें कि इस अगलगी से सैकड़ो किसानों के सैकड़ो एकड़ में लगी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह नष्ट हो गई. उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है. किसानों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुआवजे की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-jobs-are-being-sold-in-the-state-for-rs-25-25-lakh-sudesh/">धनबाद

: राज्य में 25-25 लाख में बेची जा रहीं सरकारी नौकरियां- सुदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही