Search

 
 
 

पांकी : एस्पायर अकादमी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

 
Panki, Palamu:  एस्पायर अकादमी इंस्टीट्यूट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन मंगलवार को पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी जमाल अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा भी बहुत जरूरी है. क्योंकि कंप्यूटर आज सबसे अहम बन गया है. इसके बिना अब जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. वहीं उप प्रमुख अमित कुमार चौहान ने कहा कि अभी पांकी से छोटे कस्बों में इस तरह की संस्थान खुलने से स्थानीय बच्चों को बेहतर कंप्यूटर की शिक्षा असानी से मिलेगी. कोचिंग संस्थान के सोनू कुमार ने कहा कि हमारा शुरूआती दौर है जिसमें हम निम्न कोर्स प्रारम्भ कर रहे हैं, जैसे सीसीसी, डीसीए, DTP, कोर्स संचालित किए जा रहे हैं. कोर्सो में बढ़ोतरी होती रहेगी. संस्था का उद्देश्य है कि पांकी के आसपास के इलाकों में बेहतर कंप्यूटर शिक्षा लोगों तक पहुंचाना. मौके पर पांकी पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रेम प्रसाद, प्रोजेक्ट हरिवंश ब उच्च विद्यालय में प्राचार्य प्रणीत कुमार ठाकुर, आइसा के प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ, सेवानिवृत्त शिक्षक कलीम अंसारी, राजी रंजन सिंह, अमरदीप ठाकुर, पंसस सदस्य मिथिलेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-people-should-support-in-the-fight-against-dictatorial-forces-kalpana-soren/">गिरिडीह

: तानाशाह ताकतों के खिलाफ लड़ाई में जनता साथ दे- कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही