Panki : पांकी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में एक कलयुगी बेटे ने पिता और बेटे के रिश्ते को तार-तार किया है. रिकेश भुईया (21 वर्षीय) ने पंखे के रॉड से मारकर अपने पिता कृष्णा भुईया की हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदेनीनगर भेज दिया. इधर पांकी पुलिस ने कांड संख्या 41/2024 दर्ज कर धारा 302 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पांकी : कलयुगी बेटे ने पंखे के रॉड से मारकर पिता की हत्या की, पुलिस ने भेजा जेल
Last Updated: Apr 15, 2024 12:00 AM (IST)