Panki, Palamu: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पांकी पुलिस अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. गुप्त सूचना के आधार पर पांकी पुलिस ने सगालीम बस स्टैंड से अवैध शराब के साथ दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है. दोनों दुकानदारों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया. पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सगालीम बस स्टैंड में पान दुकान की आड में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने सगालीम में रोहित कुमार और उपेन्द्र कुमार के दुकान में छापेमारी की गई. इस दौरान दोनों दुकानों से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बोतलें बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-bjps-hypocrisy-has-been-exposed-in-the-2g-spectrum-issue/">कांग्रेस
ने कहा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में भाजपा का पाखंड सामने आ गया… [wpse_comments_template]
ने कहा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में भाजपा का पाखंड सामने आ गया… [wpse_comments_template]
Leave a Comment