Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : नल-जल योजना में गड़बड़ी के खिलाफ माले का बेमियादी अनशन शुरू

Advertisement
Advertisement
चार साल के बाद भी योजना का काम अधूरा, त्वरित कार्रवाई के आश्वासन तक जारी रहेगा अनशन : खुशबू कुमारी Panki, Palamu: नल-जल योजना में गड़बड़ी के खिलाफ भाकपा माले ने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पांकी मध्य जिला परिषद की सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि पांकी प्रखंड में नल-जल योजना के माध्यम से पांकी सहित डंडार कला, दूब, करार, तेतराई, पकरिया सहित 52 गांवों में पानी पहुंचाना था. योजना का शिलान्यास हुए 4 साल से भी ज्यादा हो गया है लेकिन आज तक धरातल पर कुछ भी दिख नहीं रहा. मेरे द्वारा जिला परिषद बोर्ड की बैठक में इस सवाल को उठाने के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिला. अधिकारियों के इसी रवैए के खिलाफ आज से अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है. जबतक सभी गांवों के सभी घरों तक पानी पहुंचाने का आश्वासन नहीं मिल जाता, तबतक अनशन जारी रहेग. इसे भी पढ़ें-दावा">https://lagatar.in/suspense-in-state-due-to-move-not-forming-government-even-after-presenting-claim-congress/">दावा

पेश करने के बाद भी सरकार नहीं बनाने के कदम से राज्य में सस्पेंस : कांग्रेस

संवेदक ने किया घटिया काम : आर एन सिंह

वहीं भाकपा माले के जिला सचिव आर एन सिंह ने कहा कि नल-जल योजना के तहत किसी गांव या पांकी शहर में भी पेयजल उपलब्ध नहीं है. इस योजना के निर्माण में संवेदक ने अबतक घटिया काम किया है. पानी की आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाइप में जगह-जगह लिकेज के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है. सड़कें नलियां बन गई हैं. मामले को लागतार पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने जिला परिषद बोर्ड की बैठक में उठाया था. किंतु आज इस पर उचित कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने योजना में घपले-घोटाले का आरोप लगाया. मौके पर बृजनंदन सिंह, नर्वदेश्वर सिंह अजीज अंसारी, गुड्डू भुईयां, तरुण कुमार, मारूफ अंसारी, रंजीत, रोहित, संतोष, टुकन, पिंटू, रितेश, गुड्डू पासवान, कन्हाई, मनोज, नवीन, सनी कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मद्रास">https://lagatar.in/important-decision-of-madras-high-court-entry-of-non-hindus-prohibited-in-temples-of-tamil-nadu/">मद्रास

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तमिलनाडु के मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही