Panki (Palamu) : पांकी प्रखंड के होटाई पंचायत के सोंस निवासी प्रवासी मजदूर हलधर भुईयां की जम्मू कश्मीर में मौत हो गयी. गुरुवार दोपहर हलधर भुईयां का शव सोंस गांव पहुंचा. शव पहुंचने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. साथ ही पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में हलधर भुईयां के बेटे सुनील भुईया ने बताया कि उनके पिता हलधर भुईया (55 वर्ष) को लगभग 2 महीने पहले संगलदीपा ग्राम निवासी जावेद अंसारी मजदूरी के लिए जम्मू कश्मीर ले गया था. ठेकेदार जावेद अंसारी ने उसके पिता की मौत की सूचना दी. जावेद अंसारी गुरुवार को हलधर भुईया का शव उनके दरवाजे पर फेंककर चला गया. जिससे उन्हें संदेह हुआ कि हलधर भुईया की हत्या की गयी है. इसके बाद परिजन शव लेकर पांकी थाना पहुंचे और आवेदन देकर पांकी थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
पांकी : प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
Last Updated: Mar 15, 2024 12:00 AM (IST)