Search

 
 
 

पांकी : सुदूरवर्ती गांव में विधायक ने निजी खर्च से बनवाई सड़क

 
कभी नक्सलियों की गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता था हेडूम गरिहारा गांव Panki (Palamu) : पांकी विधानसभा क्षेत्र स्थित केकरगढ़ पंचायत के हेडूम गरिहरा गांव में लोग आजादी के 76 साल बाद भी सड़क के लिए तरस रहे थे. केकरगढ़ पंचायत कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था. आये दिन गोलियों की तड़तडाहट से इलाका गूंजता रहता था. इस बीच भाजपा विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल कार्यकाल के प्रचार-प्रसार पर निकले थे. वहां के ग्रामीणों ने विधायक के सामने सड़क और पुलिया के निर्माण की मांग की. विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने निजी खर्च से नावाडीह से गरिहरा तक चलने लायक सड़क बनवायी. इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/ajsu-supremo-sudesh-mahato-met-bjp-national-president-jp-nadda/">भाजपा

के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

मूलभूत सुविधा मुहैया कराऊंगा- विधायक

मौके पर विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पूर्व के जनप्रतिनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक शासन करने वाला जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर लूटने का काम किया. पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क की स्थिति जर्जर है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाके में मूलभूत सुविधा मुहैया कराऊंगा. मौके पर अमलेश यादव, बिंदु यादव, मुकेश पांडेय, भुनेश्वर भुइयां, शंकर यादव, बालकिशुन उरांव, अमरेश यादव, प्रोफेसर बचन ठाकुर, संजय वर्मा, सुनील प्रसाद गुप्ता, रंजय ठाकुर, प्रकाश मेहता, रौशन सिंह, कमेश यादव, सुधीर तिवारी, राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू समेत ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सरकार">https://lagatar.in/government-is-run-by-cm-or-bureaucrat-clear-hemant-bjp/">सरकार

सीएम चला रहे या नौकरशाह, क्लियर करें हेमंत : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही