Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : विधायक ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Panki, Palamu: पांकी विधानसभा क्षेत्र के केल्हवा, गोईंदी चिड़ी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र, डंडारकला में कालीकरण सड़क और बनई गांव में सिचाई डैम निर्माण का शिलान्यास किया. मौके पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है ताकि दुर्गम क्षेत्र के लोगों को विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसी दृष्टि एवं सोच के साथ पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है. पांकी विधानसभा क्षेत्र को झारखंड प्रदेश का नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाना हमारा लक्ष्य है. जिसके लिए आप सभी का सहयोग मिल रहा है. विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है. स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र गति से क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी सक्रियता के साथ दिन रात विकास योजनाओं का क्रियान्वयन युद्ध स्तर पर जारी है. आज पांकी के सुदूरवरती क्षेत्रों में विकास की रौशनी फैल रही है. आम जनता के जन आंकाक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास कर रहा हूं. इसे भी पढ़ें-CM">https://lagatar.in/cm-champai-held-a-marathon-meeting-said-hemant-will-go-to-the-elections-with-the-issues-and-governments-work/">CM

चंपाई ने की मैराथन बैठक, कहा- हेमंत मुद्दे और सरकार के कार्यों के लेकर जाएंगे चुनाव में

जन आंकाक्षाओं पर खरा उतरने का का प्रयास : शशिभूषण मेहता

विधायक सड़क सहित कई जन-कल्याणकारी योजनाओं का आधारशिला रखा गया है. केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों के उत्थान व विकास एवं किसानों की खुशहाली के दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य हो रही है. मौके पर उपस्थित जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, निजी सहायक प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, लाला यादव सुधीर तिवारी, अखिलेश चंद्रवंशी, सत्य नारायण यादव, बली यादव, कमेश यादव, पिंटू गुप्ता, कार्तिक सिंह, मनोज सिन्हा, मुकेश गुप्ता, संतोष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-17">https://lagatar.in/show-cause-notice-to-animal-husbandry-agriculture-and-land-conservation-officers-of-17-districts/">17

जिलों के पशुपालन, कृषि और भूमि संरक्षण पदाधिकारी को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही