Search

 
 
 

दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिले पांकी विधायक, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

 
मनातू के बंसी में महादलित महिला के साथ हुआ दुष्कर्म Palamu :    जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित बंसी पंचायत में एक महादलित दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है.  पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि आरोपी कश्मीर खान जेल में है. अगर वह जेल से छुटकर गांव आ गया तो जनता के साथ मिलकर वो न्याय का रास्ता चुनेंगे और आरोपी को कड़ी सजा देंगे. विधायक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी दबंग लोगों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहा है. उन्होंने प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही