Search

 
 
 

पांकी : शहीद जवान के घर पंहुचे विधायक शशिभूषण मेहता, ढांढ़स बंधाया

 
Panki, Palamu:  प्रखंड तरहसी के ओझा पतरा गांव निवासी शहीद जवान सुकन पासवान के घर पांकी विधायक शशिभूषण मेहता पहुंचे. सुकन पासवान चतरा जिले के जोरी थाना के बोरियो जंगल में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये थे. पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने परिजनों के दुख की इस घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाया. शहीद सुकन पासवान की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस विभाग के उच्च पदाधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है. सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराये. विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय को सरकार के समक्ष गंभीरता से रखूगा. दोषियों पर कारर्वाई होने तक सरकार को चैन से नहीं बैठने दूंगा. पुलिस विभाग के पदाधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा हमारे बहादुर जवान अपनी जान देकर चुकाए, यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. मौके पर प्रो बच्चन ठाकुर, कमेश यादव, तरहसी मंडल अध्यक्ष अजित प्रसाद गुप्ता, प्रमुख सुनील कुमार पासवान, अजय पासवान, तरहसी प्रमुख पती लड्डू रजक, दिलीप पांडे,शंकर शुक्ला, सरयू सिंह, सुधीर तिवारी, अजय तिवारी, रौशन सिंह, आलोक पांडे, उज्वल पांडे, अरविंद मेहता सहित अनेको लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-newborn-dies-in-jharia-hospital-uproar-among-family-members/">धनबाद

: झरिया के अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही