Search

 
 
 

पांकी विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’

 
विधायक दिया नारा- अबकी बार डेढ़ लाख पार Panki : भाजपा विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी है. पार्टी की मजबूती का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है, जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. विधायक डॉ. मेहता अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ नीलांबर पीतांबरपुर स्थित  मौर्या फार्म हाउस में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ देख रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत नरेंद्र भाई मोदी ने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया है, जो ऐतिहासिक क्षण है. प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह बातचीत कर उनमें नई ऊर्जा भरने का काम किया है. भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है और भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत सिपाही हैं. प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत विधानसभा के सभी  मंडल स्तर पर देखा गया. कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा व प्रेरणा मिली. उन्होंने पांकी विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चाहे जो भी हो, अबकी बार डेढ़ लाख पार का नारा दिया. मौके पर नीलांबर-पितांबरपुर भाजपा के अस्थायी प्रभारी अजय तिवारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, प्रमुख सुनील पासवान, उपप्रमुख कुसुम देवी, कमेश यादव, प्रतिमा देवी, श्याम बिहारी सिंह, चंदन सोनी, राजीव रंजन शुक्ला, पंचम गिरी, बच्चन ठाकुर, दिलीप पासवान  सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही