Search

 
 
 

पांकी : अभियंता के आश्वासन पर माले कार्यकर्ताओं का अनशन समाप्त

 
पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता के लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 28 फरवरी तक पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू करने का मिला आश्वासन Panki, Palamu: नल जल योजना में अनियमितता और गांवों में सुचारू रूप से पेयजल सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ता एक फरवरी से अनशन पर थे. अनशन पर पांकी मध्य जिला परिषद खुशबू कुमारी, किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और आरवाईए जिला अध्यक्ष इजहार अनशन पर बैठे थे. कार्यक्रम में प्रतिदिन सैकड़ों लोग शामिल हो रहे थे. तीसरे दिन भाकपा माले ने पांकी बंद की भी घोषणा की थी. अनशन के तीसरे दिन शनिवार को करीब 1 बजे दिन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दलबल के साथ अनशन स्थल पहुंचे. अधिकारी के पहुंचने के बाद जनता ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की. भाकपा माले के सभी कार्यकर्ता जल जल योजना चालू करो, भ्रष्ट अधिकारी होश में आओ, जनता के पैसे का बंदर बाट नही चलेगी. सभी घरों में पानी देने होगा. इसे भी पढ़ें-छात्रा">https://lagatar.in/student-should-become-brand-ambassador-of-the-district-for-upcoming-elections-dc/">छात्रा

आगामी चुनाव के लिए जिले का बनें ब्रांड एम्बेसडर : डीसी

वार्ता के बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया

अनशन स्थल पर पहुंचे पदाधिकारियों से 1 घंटे तक भाकपा माले के कार्यकर्ता से वार्ता हुई. तीनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर पदाधिकारियों ने अनशन तुड़वाया. आश्वासन दिया कि सात दिन के अंदर जांच कमिटी बनेगी. जांच कमिटी में जिला परिषद के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे. जांच के उपरांत सभी गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा. 28 फरवरी तक 48 गांव के सभी घरों तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया गया. वही7 सूत्री मांग पत्र भी पेयजल स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार के नाम सौंपा गया. मौके पर भाकपा माले जिला सचिव आरएन सिंह, त्रिलोकी नाथ, पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, नेहाल मुख्य, महेंद्र राम, सीता रामदास अजीज जी, सुशीला कुंवर, तरुण राज, गुड्डू भुइया, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, सोहन जी, बबूल जी, आफताब आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-खड़गे">https://lagatar.in/kharge-said-support-us-otherwise-we-will-become-slaves-of-modi-support-for-all-is-not-development-for-all-but-destruction/">खड़गे

ने कहा, साथ दें, नहीं तो मोदी के गुलाम हो जायेंगे, सबका साथ-सबका विकास नहीं, सत्यानाश कर दिया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही