Search

 
 
 

पांकी : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का सांसद प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास

 
Panki, Palamu:  चतरा लोकसभा सांसद सुनील सिंह के प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता उर्फ चिंटू बाबू ने सोमवार को पांकी सोनपुरा पथ समेत दर्जनों सड़क का शिलान्यास किया. यह लगभग 14.016 किलोमीटर लंबी सड़क है. मौके पर अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि बेहतर गुणवत्ता वाली सड़क के निर्माण से आवागमन सुविधाजनक होगी और आम लोग लाभन्वित होंगे. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में की थी. इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में 500 या इससे अधिक आबादी वाले सड़क संपर्क से वंचित गांवों को सड़कों से जोड़ना था. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीव्र गति से सड़कों का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है. सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आम लोगों के सपने को मोदी सरकार साकार कर रही है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि चुनमुन, चेम्बर अध्यक्ष एनामुल आज़ाद पांडेय, भाजपा नेता श्याम नंदन ओझा, ईश्वरी यादव, रंजीत सिंह, बलराम गोस्वामी, सोनू गुप्ता, चंदन गुप्ता, अशोक राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-CAA">https://lagatar.in/caa-law-implemented-pratul-said-bjp-fulfilled-its-promise/">CAA

कानून लागू, प्रतुल ने कहा- भाजपा ने अपने वादे को पूरा किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही