Search

 
 
 

पांकी : रामनवमी जुलूस से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 
Panki, Palamu:  प्रशिक्षु एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में सोमवार को पांकी मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की. एक तरफ आदर्श आचार संहिता के मद्देनज़र पांकी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है तो संवेदनशील जगहों पर गश्त भी बढ़ा दी है. रामनवमी को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पुलिस पदाधिकारियों ने शहर का पैदल भ्रमण कर आमजन को भरोसा दिलाया. फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने रामनवमी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से माने की अपील की. मौके पर बीडीओ अरुण मुंडा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, उप प्रमुख अमित चौहान, उपेन्द्र गुप्ता, अब्दुल हसन सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-विकसित">https://lagatar.in/modi-government-will-move-forward-in-the-direction-of-developed-india-annapurna-devi/">विकसित

भारत की दिशा में आगे बढ़ेगी मोदी सरकार : अन्नपूर्णा देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही