Search

 
 
 

पांकी : कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा शुरू

 
Panki, Palamu: पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गोंगो गांव में रुद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है. कलश जलयात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ शुरू हो गया. इसमें गोंगो गांव एवं आसपास के सैकड़ो महिला-पुरूष इसमें शामिल हुए. चित्रकूट से पधारे आचार्य एवं विद्वानों ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया और फिर यज्ञ स्थल पहुंचे. मौके पर मुख्य अतिथि गढवा बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि यज्ञ से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है. लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है. आज जरूरत है लोगों को धर्म के बताये हुए मार्ग पर चलने की. उन्होंने यज्ञ कमेटी को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया. कलश जलयात्रा के दौरान यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रामयाद सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उप कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव महेंद्र सिंह उपसचिव यशवंत सिंह, निर्देशक शतीश सिंह सक्रिय रहे. श्रध्दालुओं के बीच लस्सी और खीर बांटे गये. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-a-person-who-came-from-samastipur-to-rinpas-for-treatment-goes-missing-from-pandara/">रांची

: समस्तीपुर से रिनपास में इलाज कराने आया व्यक्ति पंडरा से लापता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही