Search

 
 
 

पांकी : गोंगो गांव में रुद्र महायज्ञ सह हनुमत रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 9 अप्रैल से

 
Panki :   पांकी प्रखंड के गोंगो गांव में आगामी 9 अप्रैल से रुद्र महायज्ञ सह हनुमत रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू होगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. यज्ञ मंडप, हवन कुंड, प्रवचन स्थल बनाने समेत अन्य तैयारियां की जा रही है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामयाद सिंह ने बताया कि आठ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 9 अप्रैल को जलयात्रा के साथ शुरू होगा. इस महायज्ञ के कथा वाचक अशोक देवा चर्या महाराज और केशव प्रिया भारद्वाज होंगे. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विशिष्ट अतिथि नितेश सिंह और उपाध्यक्ष बीस सूत्री गढ़वा शामिल होंगे. यज्ञ के सफल संचालन में सचिव महेंद्र प्रसाद सिंह, उप सचिव यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उप कोषाध्यक्ष रामाकांत सिंह, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह व नवनीत सिंह और पगार गोंगो के ग्रामीणों का विशेष योगदान मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही