Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : कॉलेज की लापरवाही से तीन विद्यार्थियों का भविष्य अधर में

Advertisement
Advertisement
मामला मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय का, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ Panki, Palamu: पांकी प्रखंड के मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय की लापरवाही का खामियाजा कॉलेज के रिशु कुमारी, लाल सूरज कुमार और अनुराग कुमार को भुगतना पड़ा. एडमिट कार्ड नहीं आने से छात्र इंटर परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे. मामले को लेकर आईसा प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ, तरुण कुमार, गुड्डू कुमार सहित छात्र-छात्राओं के परिजन कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर से बात की. स्कूल कर्मियों ने अपनी गलती को स्वीकार की. साथ ही डीईओ मनोज कुमार से बात कर मामले की जानकारी दी गई. उन्होंने आश्वासन दिया कि एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है. दोषियों के ऊपर कारवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-13331-students-will-appear-for-matriculation-and-intermediate-examination-at-38-examination-centres/">घाटशिला

: 38 परीक्षा केन्द्रों पर 13,331 विद्यार्थी देंगे मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा

6 फरवरी से परीक्षा लेकिन अबतक नहीं मिला एडमिट कार्ड

इधर छात्र-छात्रा अपने परिजन से कह रहे हैं कि मेरा 1 साल बर्बाद हो गया. छात्रों ने कहा कि कॉलेज में परीक्षा से वंचित होने वाले ऐसे दर्जनों छात्र-छात्रा हैं. इसकी पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है. कितने बच्चे परीक्षा से वंचित रह जायेंगे. छात्र छात्राओं को गुमराह किया जा रहा है. वहीं प्राचार्य अवध बिहारी सिंह ने कहा कि रिशु कुमारी पिता संजय सिंह, लाल सूरज कुमार पिता बलदीप मोची, अनुराग कुमा, पिता बालकेश्वर राम का रजिस्ट्रेशन और चालान अधिविध परिषद में जमा नहीं हुआ है. बता दें कि फार्म यू ही कॉलेज भवन में शोभा बढ़ाती रही. साथ ही बच्चों से फॉर्म का पैसा भी ले लिया गया. इस कारण उनका एडमिट कार्ड नहीं आया. अब वे परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-son-gets-gold-medal-in-international-english-olympiad/">जमशेदपुर

: राजा हत्याकांड में रेकी करने वाले छह गिरफ्तार

नामांकन से लेकर फॉर्म भरने तक लगे करीब 8 हजार रूपये

इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले लाल सूरज कुमार सहित छात्र-छात्राओं ने बताया कि नाम लिखाने, रजिस्ट्रेशन कराने से लेकर फार्म फिलअप करने तक 7, 450 रुपए कालेज में जमा कराया गया. इसके अतरिक्त फार्म का चार बार 150 हिसाब से 600 लिया गया. आरोप लगाया कि ऐसे बिना रसीद का कालेज में अवैध उगाही पैसा चरम सीमा पर है. इसके बावजूद भी एडमिट कार्ड नहीं आया. ऐसे में हम सबों का एक साल बर्बाद हो जाएगा. छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज की मनमानी चरम सीमा पर है. 90 फीसदी बाहरी बच्चों का नामांकन होता है ताकि मोटी रकम की वसूली किया जा सके. केवल दस फीसदी लोकल बच्चों का नामांकन होता है, वो भी अच्छे मार्क्स वालों का. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही