Search

 
 
 

पांकीः जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 4 गंभीर रूप से घायल

 
Panki (Palamu): पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केलहवा गांव में शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल अजीमुद्दीन मियां, लुकमान अंसारी ,इरशाद अंसारी, अजीम मियां, मोईज अंसारी एवं मुजस्सिम अंसारी का प्राथमिक इलाज किया गया. साथ ही 4 लोगों को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया. मौके पर मौजूद गंभीर रूप से घायल अजीमुद्दीन मियां ने बताया कि वे लोग केलहवा गांव स्थित अपने खेत में कार्य कर रहे थे. इसी बीच इश्तियाक अंसारी के पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. जिससे वे सब गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-news-jagarnath-mahatos-wife-baby-devi-will-become-minister-oath-on-july-3/">बड़ी

खबरः जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनेंगी मंत्री, 3 जुलाई को शपथ
घटना के संबंध में पिपराटांड़ थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि केलहवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है, जमीन का पुराना विवाद है. दोनों पक्षों के लोगों के द्वारा जमीन पर दावा पेश किया जा रहा है. शनिवार की सुबह खेत जोतने को लेकर दोनों ओर से मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के उपरांत दोनों पक्षों पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-wants-to-loot-public-money-by-bringing-ipo-of-lic-rakesh-kumar/">धनबाद

: एलआईसी का आईपीओ लाकर जनता के पैसे को लूटना चाहती है सरकार: राकेश कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही