Search

 
 
 

पांकी : आइसा के सम्मेलन में यूनिट का गठन, जितेंद्र कुमार बनाये गये अध्यक्ष

 
  • सुमन कुमार सचिव बनाये गये
Panki :  ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसीऐशन (आइसा) ने मजदूर किसान इंटर कॉलेज में दूसरा यूनिट सम्मेलन का आयोजन किया. इस सम्मेलन में आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ और जिला अध्यक्ष गुड्डू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. सम्मेलन में 23 सदस्य यूनिट का गठन किया गया. जितेंद्र कुमार को यूनिट का अध्यक्ष और सुमन कुमार रवि को सचिव बनाया गया. इसके अलावा यस राज, रविंदर कुमार को उपाध्यक्ष, मिनत खातून व अवधेश कुमार को सह सचिव और दिलीप कुमार को प्रभारी  सोशल मीडिया बनाया गया. वहीं एक सितंबर को आइसा ने सदस्यता अभियान में हजारों छात्र-छात्राओं को जोड़कर प्रखंड सम्मेलन करने का निर्णय लिया है.

सम्मेलन में छात्रों के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय 

सम्मेलन में कॉलेज में छात्रों के सवालों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन पर जोर दिया गया कि कॉलेज में धांधली व अवैध वसूली पर रोक लगाने और सभी छात्रों को छात्रवृत्ति मिले,  इस पर आइसा आंदोलनरत रहेगा. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति से गरीब छात्र पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं. स्कूल फीस में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम छात्र शिक्षा से दूर होते जा रहे हैं. सरकार बेहतर और गुणवतापूर्ण शिक्षा देने में विफल हो रही है. नीट जैसे दर्जनों परीक्षाओं में पेपर लीक और घोटाला होने के मामला समाने आ रहे हैं. छात्रों का एनटीए जैसे संस्थाओं से भरोसा उठ गया है. फिर भी सरकार छात्रों के हित में कोई पहल नहीं कर रही है. मौके पर मुकेश कुमार,प्रिंस,रंजन, प्रेम,पवन, विकाश,राहुल,सूरज, नीतीश,रौशन, तुषार, प्रिया रानी, साजिया प्रवीण, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही