Search

 
 
 

पांकी : स्वीप के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

 
Panki, Palamu:  स्वीप कार्यक्रम के तहत पांकी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. पांकी बीडीओ अरूण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह ने मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया. शनिवार को पांकी जरही मोड़, कर्पूरी चौक, भगत चौक सहित प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता यात्रा निकाली गयी. मौके पर मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई. इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया. इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया गया. मौके पर जेएसएलपीस के बीपीएम, सीसी कैडर एवं दीदी समूह की महिला कर्मी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/priyanka-said-if-bjp-comes-to-power-it-will-change-constitution-amit-shah-said-make-modi-pm-for-the-third-time/">

 प्रियंका ने कहा, भाजपा सत्ता में आयी, तो संविधान बदल देगी, बोले अमित शाह, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइए…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही