Search

 
 
 

पांकी : युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार का स्वागत

 
सुदेश महतो के नेतृत्व में पांकी विधानसभा का होगा विकास : अब्दुल जब्बार अंसारी Panki, Palamu:  अब्दुल जब्बार को युवा आजसू का प्रदेश संयोजक बनाएं जाने पर सगालीम के मंटू ढाबा में भव्य स्वागत किया गया. मौके पर अब्दुल जब्बार ने कहा कि पांकी विधानसभा का चहुंमुखी विकास सुदेश महतो के नेतृत्व में ही संभव है. आज तक जितने भी प्रतिनिधि चुनकर गये, सभी ने सिर्फ अपनी कोठी भरने का काम किया है. हर एक वर्ग चाहे वह नौजवान हो बुजुर्ग हो या महिलाएं हो. की उपेभा की गयी है. विकास के नाम पर सिर्फ वादे हुए है. वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं की नौकरी को बेचने का काम कर रही है. युवा आज अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं. इसका जवाब युवा वर्ग आने वाले समय पर जरूर देगी. अब्दुल जब्बार ने कहा कि प्रत्येक गांव में पार्टी का पिलर मेंबर बनाया जाएगा. मौके पर राकेश पासवान, इमरान खान, एहतेशाम अंसारी, पंकज कुमार सिंह, गोपाल कुमार सिंह, रंजीत प्रजापति, राकेश सिंह, अभय कुमार अन्नत वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-be-careful-of-heat-wave-and-hot-winds-if-symptoms-appear-then-go-to-doctor-immediately-dc/">बोकारो

: लू एवं गर्म हवाओं से रहें सावधान, लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं : डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही