Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : महिलाओं के सपनों को मिली ऊंची उड़ान : लवली गुप्ता

Advertisement
Advertisement
Panki  : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल आने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक प्रस्ताव लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करती हूं. इस विधेयक के मुताबिक लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया जाएगा. लंबे इंतजार के बाद आज महिलाओं की उम्मीद को मोदी जी ने पंख दिया है. महिलाओं को राजनीति में बहुत मुश्किल से जगह मिल पाती है. कड़े संघर्ष के बाद ही महिलाएं राजनीति में अपनी जगह बना पाती हैं . राजनीति में महिलाओं को बहुत कुछ झेलना भी पड़ता है. आरक्षण मिलने के बाद महिलाएं विधानसभा व संसद तक महिलाओं की बात को पहुंचा सकेंगी. बाहुबल और धनबल के कारण बहुत सी वैसी महिलाएं जो लंबे अर्से से राजनीति के क्षेत्र में संघर्ष करने के बावजूद मुकाम तक नहीं पहुंच पाती, ऐसी महिलाओं को मंजिल तक पहुंचने का रास्ता आसान होगा. इसे भी पढ़ें – कांटाटोली">https://lagatar.in/kantatoli-flyover-encroachment-removed-after-6-years-encroachment-removed-from-210-meter-radius/">कांटाटोली

फ्लाईओवर: 6 साल बाद हटा अतिक्रमण, 210 मीटर के दायरे से कब्जा हटाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही