Search

 
 
 

पांकी : सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच 75 जाम किया

 
Panki (Palamu) :  रांची के कमड़े रिंग रोड के पास रविवार को बसंत बस के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान पांकी प्रखंड के कोनवाई बस स्टैंड (बूढ़ा सखुवा) निवासी संगम सिंह के रूप में हुई है. संगम सिंह टाइल्स मिस्त्री का काम करता था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस का पीछा किया और फ्रेंड्स कॉलोनी चौक के पास पकड़ लिया. इसके बाद बस को पंडरा थाना को हवाले कर दिया. इधर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में रांचीडाल्टेनगंज मार्ग एनएच 75 जाम कर दिया. घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही