Search

 
 
 

पांकी : देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Panki :  पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया मोड़ खाड पर पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक से पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक शशिकांत शर्मा तरहसी थाना क्षेत्र के कोईरीयाडीह का रहने वाला है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/cd9aa493-8aaf-4d21-8260-db225b794e7c.jpeg"

alt="" width="1156" height="867" />

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को धर दबोचा

प्रशिक्षु एसपी गौरव गोस्वामी ने इस बात की जानकारी दी. गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पकरिया मोड़ खाड पर एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना के आधार पर प्रशिक्षु एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा. हालांकि पांकी पुलिस ने उसे देशी कट्टा के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार युवक शशिकांत शर्मा ने  2018 में दुर्गा पुजा विसर्जन के दौरान फायरिंग की थी. जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही